शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

03 ख़्याल – खेल (Khel) | हिंदी विचार । Hindi Life Quotes | Life Lessons

सब मन के खेल हैं। संभावनाएं तो बनती और बिगड़ती रहती हैं। ज़रूरत है कि जब भी आप कुछ assume करें तो कुछ देर ठहरें और ध्यान करें। आप पाएंगे कुछ ही देर मेन आपका मन ठीक उसके विपरीत assume कर लेगा।

दरअसल जब हम विचार करते हैं, तो वो सिर्फ विचार नहीं बल्कि एक वार्तालाप होता है हमारे और उस कल्पित व्यक्ति के बीच जिससे की संवाद की अपेक्षा होती है। हम स्वयं ही प्रश्न उठाते हैं और फिर स्वयं ही दूसरी ओर से हर संभावित उत्तर भी देते हैं। ये एक खेल के सिवाय कुछ भी नहीं। जबकि वास्तविकता में हो सकता है कि आपके प्रश्न धरे रह जाएं और सारे जवाब नदारद। एक प्रेमी इस अवस्था को बेहतर समझ सकता है। 
© इमरान अंसारी
------------------------------

मेरी आवाज़ मे ये पोस्ट ऑडियो के रूप में सुनें

ये पोस्ट यूट्यूब पर विडियो के रूप में देखें-

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

02 ख़्याल – हालात (Halaat) | हिंदी विचार । Hindi Life Quotes

कितनी त्रासदी की बात है कि इंसान वक़्त और हालात को नहीं बदल सकता पर वक़्त और हालात   इंसान को बदल देते हैं।

© इमरान अंसारी

------------------------------------

मेरी आवाज़ मे ये पोस्ट ऑडियो के रूप में सुनें

ये पोस्ट यूट्यूब पर विडियो के रूप में देखें-

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

01 ख़्याल - भरम (Bharam)। हिंदी विचार । Hindi Life Quotes

भरम को पालना ठीक नहीं वो जितना जल्दी टूट जाए उतना ही अच्छा है। क्योंकि सत्य सदा उसके पार ही दिखाई देता है। हाँ, थोडी तक़लीफ तो होगी ही क्योंकि ये भरम ही भरमाए रखता है, जो नहीं है उसके होने का अहसास होता है और यूँ धीरे-धीरे जीवन एक मिथ्या, एक ढोंग बनता जाता है। मात्र ज्ञान के सहारे निष्पक्ष होकर ही इसे तोड़ा जा सकता है।

© इमरान अंसारी 

----------------------

मेरी आवाज़ मे ये पोस्ट ऑडियो के रूप में सुनें 

ये पोस्ट यूट्यूब पर विडियो के रूप में देखें-